दुधि: बिच्छू के डंक के बाद झाड़-फूंक में गंवाए चार घंटे, युवक की हालत बिगड़ने पर दुद्धी सीएचसी पहुंचे, स्थिति गंभीर
झारखंड के झुनका गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक युवक को विषैले बिच्छू ने डंक मार दिया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय राकेश कुमार बैठा, पुत्र अजय बैठा, निवासी झुनका (झारखंड) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब राकेश अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक विषैले बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया।