बांके बाज़ार: शेरघाटी में जदयू की चुनावी सभा, लोजपा रामविलास प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
शनिवार को शेरघाटी शहर के एक निजी होटल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जदयू शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार ने की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर