सरोजनी नगर: भोले भवन, कानपुर रोड निकट पार्थ रिपब्लिक में लगी आग, परिवार और बच्ची को रेस्क्यू कर बचाया गया
आज बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे लगभग पुलिस द्वारा बताया गया कि भोले भवन में आग लग गई है उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए फायर टीम को सूचना दी गई घर मे कुल 6 सदस्य व एक पालतू कुत्ता मौजूद थे। सभी को पुलिस व फायर ब्रिगेड की त्वरित सहायता से सुरक्षित निकाला गया गया।तनु वर्मा के पैर में थोड़ी चोट आ गई थी।