मनोहरथाना: खेरेडिया में दो भाइयों के बाड़े में लगी आग, लगभग डेढ़ लाख का भूसा व अन्य सामान जलकर हुआ नष्ट
खरेडिया निवासी रूगनाथ व रामकल्याण मीणा का बाड़ा नेवज नदी के किनारे पर स्थित है।बाढे में रखे भूसे में अचानक आग लग गई। जिससे आग में फैलते हुए काफी विकराल रूप ले लिया वहां रखें लकड़ी व उपले व कृषि यंत्र सहित आदि सामान जल गए। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण व दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।