कटनी नगर: महगवां में श्वान ने मासूम बच्ची और युवक को काटा, स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण गोद में उठाकर घायल को ले जाना पड़ा ओपीडी तक
आवारा श्वान के काटने से स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के निवार चौकी अंतर्गत महगवां निवासी एक 10 वर्षीय बालिका और एक 40 वर्षीय युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां अस्पताल में देर तक घायल एबुलेंस में बैठे रहे लेकिन कोई वार्ड ब्याय नहीं पहुँचा। जिसके बाद गोद में घायल को लेकर परिजन ओपीडी तक पहुँचा। जहां घायल इलाजरत है।