शाहपुरा: मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 26 किलो 978 ग्राम गांजा जब्त
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 किलो 978 ग्राम गांजा कीमती 13 लाख 48 हजार 900 रुपये का जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नंदनी देवी गढवाल, कामिनी बैन, वैष्णवी उर्फ जया बेन, अजय प्रजापति, दीपक चौरसिया और सोनू उर्फ विष्णु पटेल शामिल हैं। ये लोग उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर में बेच रहे थे।