पाकरटांड: जपकाकोना में मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान, कई गांव की मंडली शामिल
जपकाकोना में मंदिर की वार्षिक महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई ।इस मौके पर अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां पर आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुए। इधर शाम 7:00 बजे वीरू गांव की कीर्तन मंडली हरे राम हरे कृष्ण के घोष के साथ कीर्तन करते हुए नजर आई ।बताया गया कि शनिवार को हवन पूजन के साथ समापन होगा।