बदायूं: उझानी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, चोरी किए गए 8 व 4 सफेद धातु के कंगन और एक ई-रिक्शा बरामद
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी पुलिस के एसएसआई शिव कुमार, एसआई सुरेशपाल सिंह हमराह कांस्टेबल उझानी के बरी बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सहसवान चौराहे पर दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं अगर जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।