बगड़ी में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय मेला, उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़
टोंक जिले के ग्राम बगड़ी स्थित अखाड़ा तालाब पर तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय मेला आयोजित हो रहा है। 🎡
प्यावड़ी, धोलाबाटा, अनवरपुरा खेड़ा और फजलपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मेले में पहुंच रहे हैं। मिठाइयों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
झलझूलनी के बाद हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। 🙏
📢 आप भी बताएं—क्या आप बचपन में इस मेले में जाते थे? अपनी यादें कमेंट में जरूर साझा करें।
📍 ग्राम बगड़ी, टोंक
#टोंकलाइवNews #बगड़ी #तेजाजीमहाराज #तेजाजीमेला #टोंक #ग्रामीणमेला #राजस्थान #लोकसंस्कृति #भाईचारा #ग्रामीणएकता #TonkLiveNews
Peeplu, Tonk | Sep 26, 2026