पीपलदा: कोटा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह को पकड़ा, 4 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Jan 16, 2025 कोटा शहर पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह को पकड़ा है। जो चीन के ठगों के साथ मिलकर भारत से ठगी कर चाइना के ठगों को पैसा भेजते थे। पकड़े गए ठग राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। इस मामले का खुलासा कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने गुरुवार शाम 5 बजे को प्रेस वार्ता कर किया है।