पीपलदा: खातोली पुलिस ने एक आरोपी को टोपीदार एक नाली बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 14, 2025 जिले की खातोली पुलिस ने जटवाड़ी माइनर के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध हथियार टोपीदार बंदूक एक नाली के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार सुबह 9 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि खातोली पुलिस जाप्ता ने गश्त के दौरान एक एक व्यक्ति को रुकवाया तो उसके पास एक बंदूक टोपीदार मिली पुलिस ने आरोपी रतनलाल पुत्र रामदेवा मोग्या को गिरफ्तार किया।