कर्वी: चित्रकूट में योगमय माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर चल रहे योग शिविर
चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 से अधिक स्थानों पर योग शिविर संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षित योगाचार्य प्राणायाम, योगासन और सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दे रहे हैं। डीआरआई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने गुरुवार दोपहर 2 बजे अधिक से अधिक लोगों से 21 जून के सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।