गुना नगर: विधायक ने जज्जी बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुए नाराज़, भोजन की गुणवत्ता भी जाँची
गुना में गरीब मजदूर बेसहारा लोगों को किफायती दाम पर भोजन उपलब्ध कराने जज्जी बस स्टैंड पर संचालित दीनदयाल रसोई योजना के भोजनालय पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भाजपा जिला अध्यक्ष ने 31 दिसंबर को निरीक्षण किया। गंदगी देख विधायक नाराज हुए, भोजन खाकर देखा संतोषजनक पाया गया। विधायक ने संचालन कर्ताओं को साफ सफाई और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।