छतरपुर नगर: टोरिया मोहल्ले में युवक पर मुस्लिम दबंगों का हमला, राजीनामे का दबाव, पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस
छतरपुर में करण ने मंगलवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया कि उसके दोस्त सूरज बिरहा पर साहिल खान समेत 6 लोगों ने हमला कर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी पुराने मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की मांग की