मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड स्थित डॉ. सरोज कुमार के क्लीनिक में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर महिला स्टाफ रूपा कुमारी का पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कुछ नगद राशि थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। क्लीनिक संचालक डॉ. सरोज कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।