निज़ामाबाद: रानीपुर रजमो गांव में एक गाय ने दो मुंहो वाले बछड़े को दिया जन्म,जिसे देखने के लिए लोगो का लगा तांता
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ब्लॉक मोहम्मदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा रानीपुर रजमो गांव में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया है। जिसके पास दो मुंह चार आंखें हैं ।और दोनों मुंह से बछड़ा जुगाली कर रहा है। और वही चारो आंखों से देख भी रहा है ।जिसे देखने के लिए गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है ।