निज़ामाबाद: विकास खंड मिर्जापुर के परिसर में एडीओ पंचायत राम मिलन की अध्यक्षता में ग्राम अधिकारियों की हुई बैठक
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के विकास खंड मिर्जापुर परिसर में आज़ एडीओ पंचायत राममिलन की अध्यक्षता में ग्राम अधिकारियों की बैठक की गई है। और वही बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ पंचायत सहायक को भी बुलाया गया था ।लेकिन बैठक में तीन ग्राम पंचायत सहायक ही पहुंच पाए शेष पंचायत सहायक की उपस्थिति नही थी।