निज़ामाबाद: बीती रात मोहनपुर गांव में फोन पर बेटे से विवाद होने के बाद पिता को हमलावरों ने गोली मार कर किया घायल
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बीती रात फोन पर बेटे से विवाद होने के बाद हमलावरों ने पिता को गोली मार कर घायल कर दिया है ।वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी है।