निज़ामाबाद: करछा बॉर्डर से चोरी के टेम्पो के साथ आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने चोरी के टेम्पु के साथ आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया है ।आज दिनांक 30.07.2024 को उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा अपने हमराहियों के क्षेत्र में मामूर थे ।की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी अभियुक्त इस समय करछा बॉर्डर के पास खड़ा है ।