सदर: प्रयागराज: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कोतवाली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Sadar, Allahabad | Apr 24, 2026
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चल रहे "मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण" के तहत शूकर को थाना कोतवाली पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों की टीम ने नगर जोन के थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया।