सहारनपुर: स्कूल छुट्टी में रफ्तार पर सख्ती, मिशन शक्ति अभियान में चिलकाना पुलिस ने काटे 15 वाहन चालकों के चालान
पुलिस के मिशन शक्ति अभियान के तहत चिलकाना थाना क्षेत्र में स्कूल छुट्टी के समय तेज रफ्तार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी आईपीएस सिमरन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे महिला उपनिरीक्षक सुमन, उपनिरीक्षक माधुरी भारद्वाज व पुलिस टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।