गिरिडीह: गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक पर मेयर और डिप्टी मेयर ने नाले में जलजमाव रोकने के कार्य का जायजा लिया
गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक के समीप नाले से जलजमाव से बचाव के कार्य का जायजा शनिवार रात 10 बजे मेयर और डिप्टी मेयर ने लिया। बताया गया कि यहां नाले का पानी जमा होने से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।