बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में तेज आंधी से प्रभावित 35 गांवों की बिजली 20 घंटे में बहाल, 5 गांवों को अभी करना होगा इंतजार
बेल्थरारोड क्षेत्र में शनिवार की आंधी से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को बहाल करने में बिजली विभाग युद्धस्तर पर जुटा है। विभाग की सक्रियता से नगर समेत प्रभावित 35 गांवों की बिजली आपूर्ति महज 20 घंटे के भीतर सामान्य कर दी गई है। हालांकि बनकरा, ससना बहादुरपुर और शाहपुर अफगा क्षेत्र में 11 विद्युत पोल टूट जाने के कारण पांच गांवों में आपूर्ति अभी भी बाधित है