डीग: डीग पुलिस ने 'ऑपरेशन एण्टीवायरस' के तहत की बड़ी कार्रवाई
Deeg, Bharatpur | May 16, 2026 पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एण्टीवायरस” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 8 फर्जी सिम, 5 एटीएम कार्ड तथा 25,110 रुपये नकद बरामद किए हैं।