श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर की आंचल भर्ती परीक्षा 2024 में 26वां स्थान हासिल कर किया नाम रोशन
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 18, 2026
श्रीविजयनगर आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम में आंचल नागपाल ने 26वां स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार आंचल, व्यापारी श्यामलाल नागपाल की पुत्री हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता पाई। उनकी उपलब्धि से शहर में गौरव का माहौल है।