धौलपुर: जिला कलक्टर और एसपी ने स्वयं उठाया मचकुंड की सफाई का जिम्मा, चंद घंटों में चमक उठा मचकुंड
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने शनिवार को धौलपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मचकुंड पर स्वच्छता अभियान की कमान संभाली। जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक जब झाड़ू, फावड़ा, खपरा लेकर मचकुंड प्रांगण में उतरे तो अन्य अधिकारी और आमजन भी जुट गए और कुछ घंटों के श्रम से मचकुंड चमक उठा। यह अभियान स्थानीय लोगों, अधिकारियों, सफाईकर्मियों के साथ चलाया