फतेेहपुर: प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों ने चमक बिखेरी, 116 मेधावियों को किया गया सम्मानित
फतेहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।