पन्ना: छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर सपा में युवा क्रांति: जयराम यादव की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं ने थामा सपा का झंडा।
Panna, Panna | Jun 26, 2026 पन्ना में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर समाजवादी पार्टी में भारी उत्साह देखा गया। विश्वकर्मा मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष जयराम यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनेलाल प्रजापति ने युवाओं से सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।