बालोद: बालोद शहर के पास युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Balod, Balod | Aug 7, 2025 बालोद शहर के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मुकेश साहू के रूप में हुई है। जो ग्राम कसही का निवासी था। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है, जहां युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। यह जानकारी गुरुवार की सुबह 9 बजे प्राप्त हुई है।