होशंगाबाद नगर: पांजराकला में सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
पांजराकला में रविवार को देहात पुलिस ने ‘सेफ क्लिक 2.0साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों को बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग लॉटरी का लालच,बिजली बिल जमा न होने का डर और फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के माध्यम से लोगों को शिकार बना रहे है।