कांके: रांची के रातु थाना क्षेत्र से मोबाइल चोर गिरोह के पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, दो नाबालिग को किया निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 रांची के रातु थाना क्षेत्र से मोबाइल चोर गिरोह के पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनी के 79 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपी को जेल भेज दिया है, दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी साहेबगंज के तीनपहाड़ के रहने वाले हैं।