कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक, जातिगत सर्वेक्षण कराएगी झारखंड सरकार
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में सीएम चंपाई सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। जातिगत सर्वेक्षण को चंपाई कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कार्मिक विभाग की देख-रेख में जातिगत सर्वेक्षण होगा।