बिजनौर: मंडावर में चंदक फाटक के बीच फंसा ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक, इमरजेंसी के चलते रोकी गई ट्रेन
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक रेलवे फाटक के बीचो-बीच गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक फस गया। जिससे रेलवे विभाग के कर्मचारियों के हाथ पाँव फूल गए आनन-फानन में वहां से गुजरने वाली ट्रेन को इमरजेंसी रोका गया। बाद में कड़ी मेहनत के बाद ट्रक को फटाक से हटाया गया तब जाकर ट्रेन सुचारू रूप से चालू कराई गई।