बिजनौर: बिजनौर में एसपी के आदेश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, जिले भर से 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 24, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने जिलेभर में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें पुलिस ने चांदपुर, कोतवाली शहर,व नंगल क्षेत्र से 9 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।