हुज़ूर: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में हंगामा करने वाले तीन किन्नर गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19489) में यात्रियों से जबरन रुपए मांगने, अशांति फैलाने और पथराव करने वाले तीन किन्नरों को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। घटना 8 नवंबर की है, जब सामान्य कोच में घुसे किन्नरों ने रुपए न देने पर अभद्रता और पथराव किया था|