हुज़ूर: एमपी की लाड़ली बहनों को 12 नवंबर को मिलेगा ₹1500 का लाभ
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 250 रुपए की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई। अब लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की जगह हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि 12 नवंबर को 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी|