हुज़ूर: भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार तड़के उसका बॉयफ्रेंड उसे इंदौर रोड स्थित भैसाखेड़ी के एक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने युवती की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।