हुज़ूर: बागसेवनिया: दानिश नगर चौराहे पर नशे में धुत युवक ने मचाई तबाही, 1 कार और 2 बाइक सवार घायल
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश नगर चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार सवार और दो बाइक सवार घायल हो गए। आरोपी कार चालक एक बाइक को घसीटता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे नर्मदापुरम रोड पर पकड़ लिया।