बदायूं: रेलवे स्टेशन परिसर में मिला एक अज्ञात युवक का शव, जीआरपी पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | Jul 9, 2026 बदायूं के रेलवे स्टेशन परिसर में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का गुरुवार 9:00 बजे के आसपास शव मिला है। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।