छतरपुर नगर: मध्यप्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा वर्ग 2, 3: पद बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
मध्यप्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में घोषित वर्तमान पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आज 15 दिसम्बर दोपहर करीब 1:00 बजे कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए पदों की संख्या अपर्याप्त है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है।