दरियापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Dariapur, Saran | May 27, 2026 दरियापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल नूरन गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैद्यनाथ महतो के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प