इस्लामनगर अलीगंज: धनामा गांव में तालाब खुदाई के दौरान मिली बरसों पुरानी मूर्ति, देखने उमड़ी भीड़
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव में तालाब खुदाई के दौरान वर्षों पुरानी मूर्ति मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही शनिवार को 6 बजे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और सीओ दिवाकर रंजन को दी। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।