शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि बिना नक्शा पास कराए होने वाले निर्माण कार्यों को तत्काल रुकवाया जाए। साथ ही, राजस्व बढ़ाने के लिए हाउस और वॉटर टैक्स की वसूली को डिजिटल करते हुए व्हाट्सएप पर बिल भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।