शिकोहाबाद: एसडीएम शिकोहाबाद विवेक मिश्रा का हुआ तबादला, नए एसडीएम आदेश सागर ने लिया चार्ज
एसडीएम विवेक मिश्रा का कानपुर देहात तबादला होने के बाद शिकोहाबाद तहसील में नए एसडीएम आदेश सागर ने चार्ज ग्रहण किया है। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष जोनू गुप्ता के नेतृत्व में नए एसडीएम का स्वागत किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं।