बटियागढ़: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले अजब धाम में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अजब धाम में जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव में 26 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सम्भावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर,सागर रेंज डीआई जी सुनील जैन पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों के साथ अजब धाम पँहुचे,अधिकारियों ने यंहा देर रात तक व्यवस्थाओ का जायजा लिया और अमले को आवश्यक निर्देश दिये, अधिकारियों ने आयोजन समिति से चर्चा की