सोहागपुर: जिले भर में 17 स्थानों पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की, सोमवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने सोमवार को लगभग 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है, जिसमें 17 स्थानो पर दबिश देकर 101 लीटर अवैध शराब जप्त की है,जप्त की गई शराब की कीमत 10100 रुपए है, पुलिस ने बताया है कि 17 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर मामला भी दर्ज किया गया है।