सोहागपुर: कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की हुई बैठक, कलेक्टर ने CM हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा की
जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार की दोपहर 12 बजे लगभग समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेन्डेड नहीं रहें, साथ ही सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें।