सोहागपुर: प्रेस कॉलोनी में करंट लगने से मजदूर की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेस कॉलोनी में सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मजदुर जो कि एक मकान निर्माण कार्य मे लगा हुआ था तभी अचानक वह करेंट की चपेट में आ गया।