जिला मुख्यालय में स्थित नगर पालिका परिषद शहडोल के सभागार में सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग नगर परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सीएमओ सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।