बोलबा: बेलकरघा ढलान से जराकेल तक बन रहे एनएच 320 जी बायपास सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य रुकवाया
Bolba, Simdega | Apr 30, 2026 सिमडेगा के बेलकरघा ढलान से जराकेल तक बन रहे NH 320 G पर बना रहे बाईपास सड़क का ग्रामीणों ने गुरुवार को 12:00 बजे विरोध करते हुए कार्य को पूरी तरह से बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी बिना ग्राम सभा की अनुमति के बिना कार्य कर रहा है जबकि पेसा कानून लागू है और जहां रोड बन रहा है। वह कृषि भूमि है जिससे की आजीविका पर भी संकट होगा।